सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mohini Pandit won Amar Ujala Chess Championship in senior category

अमर उजाला शतरंज चैंपियनशिप: ग्रैंडमास्टर बनना चाहती हैं मोहिनी पंडित, व्हीलचेयर से रची जीत की कहानी

माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 09 Feb 2026 08:26 AM IST
विज्ञापन
सार

गिलियन बैरे सिंड्रोम जैसी दुर्लभ बीमारी से जूझने के बाद नोएडा की मोहिनी पंडित ने अमर उजाला शतरंज चैंपियनशिप के सीनियर वर्ग का खिताब जीता। व्हीलचेयर पर रहते हुए उन्होंने दमदार वापसी की और अब ग्रैंडमास्टर बनकर देश का नाम रोशन करने का लक्ष्य रखा है।

Mohini Pandit won Amar Ujala Chess Championship in senior category
सीनियर वर्ग की विजेता मोहिनी पंडित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमर उजाला शतरंज चैंपियनशिप में सीनियर वर्ग की विजेता मोहिनी पंडित ने अपने जज्बे से गिलियन बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की है। नोएडा निवासी मोहिनी की फिडे स्टैंडर्ड रैंकिंग 1590 और रैपिड रैंकिंग 1421 है। वह ग्रैंडमास्टर बनकर भारत का नाम रोशन करना चाहती हैं। 

Trending Videos

 
महामाया बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा मोहिनी को वर्ष 2022 में पैरालैसिसि का अटैक पड़ा था। इसके बाद से वह अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो सकीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जांच में मोहिनी के दुर्लभ बीमारी गिलियन बैरे सिंड्रोम से पीडि़त होने की जानकारी सामने आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ऑटोइम्यून बीमारी है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली व नसों पर हमला करती है। तीन माह तक दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार चला। पिता अमरेंद्र पंडित गेम्स टीचर हैं। परिवार ने मोहिनी का हौसला बढ़ाया। लगभग छह माह के उपचार के बाद मोहिनी की रिकवरी शुरू हुई।  वर्ष 2023 में उसकी वापसी भी स्कूल में व्हीलचेयर पर हुई। अभी भी उसका एड़ी और घुटने का मूवमेंट ठीक नहीं है। इससे बचाव के लिए फिजियोथेरपी व उपचार जारी है।

बीमारी से नहीं मानी हार, दमदार वापसी        
लगभग एक वर्ष तक बीमारी से लड़ाई के बाद मोहिनी ने शतरंज की बिसात पर वापसी करते हुए अंडर-13  शतरंज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद गोवा में आयोजित राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वह बिहार राज्य प्रतियोगिता की अंडर-9, अंडर-11 और अंडर-13 चैंपियन बन चुकी है। अब वह अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता की नोएडा चैंपियन भी बन गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed