सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mother and son on bicycle die after being hit by truck

Noida News: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार मां-बेटे की मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Mother and son on bicycle die after being hit by truck
विज्ञापन
सेक्टर-68 में हुआ हादसा, मां-पिता के साथ साइकिल से जा रहा था दो वर्षीय बच्चा
Trending Videos

हादसे में महिला का पति भी हुआ घायल, मूलरूप से बिहार के रहने वाले

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-68 में बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार महिला व उसके दो वर्षीय बेटे की मौत हो गई। वहीं, महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मूल रूप से बिहार के रहने वाले मुश्ताक अंसारी ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके भाई मुबारक अंसारी गढ़ी चौखंडी गांव में रहते हैं। वह अपनी पत्नी साइमा व दो वर्षीय बेटे नोमान अंसारी के साथ बुधवार रात साइकिल से सेक्टर-68 से गढ़ी चौखंडी जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सेक्टर-71 में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां साइमा व नोमान को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, गंभीर हालत में मुबारक का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चालक मोनू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दोनों शवों को घरवालों के सुपुर्द कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed