सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   murder case

Noida News: जेवर में छात्र को न्याय दिलाने के लिए किसानों ने स्थगित की पंचायत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
murder case
विज्ञापन
फोटो.....

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस से मिले भाकियू टिकैत के पदाधिकारी

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्र की नृशंस हत्या के मामले में अब किसान संगठनों ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर अपना समर्थन दिया है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की जेवर तहसील में पंचायत होनी थी। लेकिन क्षेत्र के संवेदनशील माहौल को देखते हुए किसानों ने अपनी पंचायत स्थगित कर दी।
गांव बनवारी बांस निवासी रवि भूषण का 15 वर्षीय बेटा गोपाल 21 मई को घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था। जिसके बाद परिवार ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 22 मई की रात को 11 बजे उसका शव बगल के गांव रोही के खाली मकान में पड़ा मिला था। परिवार ने नृशंस हत्या के आरोप लगाए थे और हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस की फील्ड यूनिट और फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे। रविवार को मेेडिकल टीम ने पुलिस को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भेजी, जिसमें मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने दी श्रद्धांंजलि, परिवार से की मुलाकात : भाकियू टिकैत की महापंचायत सोमवार को जेवर में पवन चौरोली की अध्यक्षता में होनी थी। पंचायत स्थगित करने के बाद किसान पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें विश्वास दिलाया कि किसान संगठन उनके साथ हैं। इसके बाद पवन चौरोली के साथ किसान तहसील पहुंचे और अधिकारियों से मिलकर जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़ने की मांग की। तहसील प्रांगण में ही किसानों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत छात्र को श्रद्धांजलि भी दी।
विज्ञापन
Trending Videos

बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज : पोस्टमार्टम में छात्र की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके थे। जिसके बाद बिसरा सुरक्षित किया गया था और इसे जांच के लिए लैब में भेजा गया था। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि किस कारण से छात्र की जान गई थी। पुलिस आयुक्त् डाॅ. प्रवीण रंजन ने कहा कि हमारी टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। वारदात का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article