सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No entry for heavy vehicles in Jewar during the day, alternate route decided

Noida News: दिन में जेवर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, वैकल्पिक मार्ग तय

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
No entry for heavy vehicles in Jewar during the day, alternate route decided
विज्ञापन
नोएडा। ट्रैफिक पुलिस ने जेवर क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए 1 मई से भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह नो-एंट्री रोजाना सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहेगी। प्रतिबंध के दौरान एलपीजी, सीएनजी, पेट्रोलियम पदार्थ, पीडीएस, दूध-ब्रेड, परीक्षा सामग्री और नोएडा प्राधिकरण के कार्यों में लगे वाहन छूट श्रेणी में रहेंगे। भारी वाहनों को खुर्जा अंडरपास, साबौता अंडरपास और गोपालगढ़ जैसे प्वाइंट्स पर रोका जाएगा। यातायात पुलिस ने इन वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए हैं। खुर्जा, बुलंदशहर की ओर से आने वाले वाहनों को जहांगीरपुर नहर के पास पार्किंग व डायवर्जन दिया जाएगा जबकि नोएडा और एयरपोर्ट की ओर से आने वाले वाहन यमुना एक्सप्रेसवे के जरिये अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। विशेष परिस्थितियों में नो-एंट्री समय में बदलाव संभव है। यातायात संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001 जारी किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed