सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No entry to national hockey competitions without NSRS ID.No entry to national hockey competitions without NSRS ID.

Noida News: एनएसआरएस आईडी न होने पर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में नहीं मिलेगी एंट्री

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
No entry to national hockey competitions without NSRS ID.No entry to national hockey competitions without NSRS ID.
विज्ञापन
एक जुलाई से लागू होगा नया नियम, हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों को पंजीकरण कराने को कहा




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। एक जुलाई से एनएसआरएस (राष्ट्रीय खेल अभिलेखागार प्रणाली) आईडी के बिना कोई भी खिलाड़ी हॉकी इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले सकेगा। हॉकी इंडिया ने इस संबंध में सभी राज्य हॉकी संघों को निर्देश जारी किए हैं।



नए नियम के अनुसार हर खिलाड़ी को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा विकसित राष्ट्रीय खेल अभिलेखागार प्रणाली (एनएसआरएस) पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद प्राप्त एनएसआरएस आईडी को हॉकी इंडिया के सदस्य इकाई (एमयू) पोर्टल पर अपडेट करना भी जरूरी होगा। यही आईडी भविष्य में खेलो इंडिया और खेलो विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए भी आवश्यक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




हॉकी हरियाणा संघ के अध्यक्ष जगदीप मलिक ने बताया कि हॉकी इंडिया के निर्देश मिलने के बाद प्रदेश के सभी जिला संघों, प्रशिक्षकों और पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। खिलाड़ियों को भी जल्द से जल्द पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है ताकि प्रतियोगिताओं के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि एनएसआरएस के माध्यम से देशभर के खिलाड़ियों का एक राष्ट्रीय डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा और उनकी उपलब्धियों का व्यवस्थित विवरण एक ही मंच पर उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed