{"_id":"6a0efadb2ef89c31d50a88f4","slug":"no-shade-and-water-travelers-forced-to-get-tired-before-journey-grnoida-news-c-23-1-lko1064-95327-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छांव न पानी, यात्रा से पहले थकने को मजबूर यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छांव न पानी, यात्रा से पहले थकने को मजबूर यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दादरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाओं का अभाव
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच गौतमबुद्धनगर के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन दादरी में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर धूप और बारिश से बचाव के लिए पर्याप्त टीन शेड नहीं हैं, वहीं पेयजल की समुचित व्यवस्था भी नदारद है। ऐसे में यात्री 44 डिग्री तापमान में पेड़ों की छांव और एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) के नीचे खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर हैं।
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित दादरी रेलवे स्टेशन जनपद का सबसे बड़ा स्टेशन है। यहां से प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं। स्टेशन पर कुल चार प्लेटफार्म बने हुए हैं, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हैं। प्लेटफार्म नंबर-1 की लंबाई करीब 600 मीटर है, लेकिन यहां एक भी टीन शेड नहीं लगाया गया है। यात्रियों को तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। वहीं, पीने के पानी के लिए कोई वाटर कूलर भी उपलब्ध नहीं है।
प्लेटफार्म नंबर-2 और 3 के बीच केवल एक छोटा टीन शेड लगा हुआ है, जिसकी लंबाई करीब 30 मीटर बताई जा रही है। दोनों प्लेटफार्म लगभग 500 मीटर लंबे हैं। इन प्लेटफार्मों पर एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का सबसे अधिक ठहराव होता है। बावजूद इसके यात्रियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। प्लेटफार्म नंबर-4 पर भी केवल दो टीन शेड लगे हैं। यहां लोकल पैसेंजर ट्रेनों का अधिक आवागमन होता है और प्रतिदिन हजारों यात्री इस प्लेटफार्म का उपयोग करते हैं। यात्रियों को एफओबी पुल के नीचे या खुले में खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है। वहीं, प्लेटफार्मों पर लगी पानी की टंकियों में या तो पानी नहीं रहता या फिर पानी इतना गर्म होता है कि वह पीने योग्य नहीं होता।
विज्ञापन
-
लोग तपती धूप और लू के बीच पेड़ों के नीचे बैठकर समय बिताने को मजबूर हैं, लेकिन रेलवे प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। - विशाल
प्लेटफार्म पर पानी की टंकियां सूखी रहती हैं, अधिकांश गर्म पानी पीना पड़ता है। - चंद्रवती
टिकट लेकर यात्रा करने के बावजूद यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। - शीतल देवी
स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। प्लेटफार्मों पर नए टीन शेड लगाने का प्रस्ताव है। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में वाटर कूलर भी लगाए जाएंगे। - हेमंत कुमार स्टेशन अधीक्षक रेलवे स्टेशन दादरी

Trending Videos