सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Non-teaching staff stage protest in Gautam Buddha Nagar, demand solution to problems

Noida News: गौतमबुद्धनगर में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का धरना, समस्याओं के समाधान की मांग

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Non-teaching staff stage protest in Gautam Buddha Nagar, demand solution to problems
विज्ञापन
निराकरण न होने पर 23 मार्च से लखनऊ में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
Trending Videos


ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इसमें जिले के 45 सहायता प्राप्त विद्यालयों समेत अन्य जिलों के भी कर्मचारी धरने पर बैठे। कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में देरी, एसीपी एरियर लंबित होने, पदोन्नति न होने और विभागीय भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दे उठाए। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धन उगाही के भी आरोप लगाए। वहीं, एसोसिएशन ने समस्याओं का समाधान न होने पर 23 मार्च से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमरीश कुमार चौहान समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed