फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now, ten departments will deliver the benefits of the CM Youth Entrepreneur Scheme.

Noida News: अब दस विभाग पहुंचाएंगे सीएम युवा उद्यमी योजना का लाभ

Sat, 18 Jul 2026 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Now, ten departments will deliver the benefits of the CM Youth Entrepreneur Scheme.
अब दस विभाग पहुंचाएंगे सीएम युवा उद्यमी योजना का लाभ
विज्ञापन

नोएडा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (एमवाईयूवीए) योजना में पिछले साल प्रदेश में 74वें स्थान पर रहने के बाद, इस वर्ष जिले की रैंकिंग सुधारने के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने कमान संभाली है। वर्ष 2026-27 के लिए 1700 युवाओं को लाभान्वित करने के लक्ष्य के सापेक्ष, सीडीओ ने 10 विभागों को जिम्मेदारी सौंपकर 5100 से अधिक (तीन गुना) आवेदन जुटाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। इस योजना के तहत आईटीआई, पॉलिटेक्निक, कौशल विकास और जिला उद्योग केंद्र सहित विभिन्न विभागों को लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। खंड विकास अधिकारियों को हर गांव से कम से कम 10 आवेदन लाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण ने बताया कि इस तिमाही में सख्ती के कारण 125 से अधिक युवाओं को योजना का लाभ दिलाकर उनका स्टार्टअप शुरू कराया जा चुका है। समर्पित टीम के माध्यम से इस बार समय से पहले लक्ष्य पूरा करने का प्रयास है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed