सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   now there will be no fear, confidence will increase, every year they have to pay rent worth lakhs.

Noida News: छात्राएं बोलीं- अब डर नहीं भरोसा बढ़ेगा, हर साल देना पड़ता है लाखों का किराया

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
now there will be no fear, confidence will increase, every year they have to pay rent worth lakhs.
विज्ञापन
बालिकाओं के लिए बड़ी सौगात, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनेंगे, छात्राओं के जताई खुशी
Trending Videos




संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। आम बजट ने शहर की हजारों छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। बजट में सरकार ने हर जिले में बालिकाओं के लिए विशेष हॉस्टल बनाने का ऐलान किया है जिससे पढ़ाई और नौकरी के लिए दूसरे शहरों से आने वाली लड़कियों को सुरक्षित ठिकाना मिल सकेगा। शहर में सैकड़ों पीजी और हॉस्टल चल रहे हैं। जहां सुरक्षा हमेशा एक बड़ा सवाल रही है। ऐसे में बजट का यह फैसला न सिर्फ बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करेगा बल्कि अभिभावकों की चिंता भी कम करेगा साथ ही शहर में रहने वाली छात्राओं को नई राहत देगा।





यह योजना विशेष रूप से कम आय वाले परिवारों की बेटियों के लिए फायदेमंद है जो महंगे किराये का खर्च नहीं उठा सकतीं। मैं किराये पर कमरा लेकर रहती हूं। इससे मुझे भी फायदा मिलेगा। - प्रतिभा, 22 वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्ल्स हॉस्टल में रहने से सुरक्षा और सुविधा मिलती है। अगर सरकार और गर्ल्स हॉस्टल बनाए तो लड़कियां बिना डर के बाहर पढ़ सकेंगी। पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगी और आत्मनिर्भर बनेंगी। -सिया जैन, 21 वर्ष
पीजी में रहकर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। सफाई, अनियमित और अस्वच्छ खाना, सुरक्षा की कमी जैसी दिकक्तें बनी रहती हैं। सरकारी छात्रावासों की स्थापना से रक्षित, किफायती और सुव्यवस्थित आवास उपलब्ध होगा। - अनुपमा सिंह, 21 वर्ष
एक तो नोएडा में पढ़ाई बहुत महंगी है ऊपर से रेंट भी ज्यादा है। सरकार की तरफ छात्रावास बनने से मेरी जैसी लड़कियों को आर्थिक मदद मिलेगी। इसके साथ सुरक्षा को लेकर भी मदद मिलेगी।- पूजा तोमर, 22 वर्ष
मैं मध्य प्रदेश के ग्वालियर से नोएडा पढ़ने आई हूं। इस फैसले से घर से दूर रहकर कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली लड़कियों को सुरक्षित माहौल मिलेगा, जिससे पढ़ाई छोड़ने की दर कम होगी। - निकीता, 20 वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed