सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   On the third Friday, worshippers flocked to mosques, praying for blessings and peace.

Noida News: तीसरे जुमे पर मस्जिदों में उमड़े नमाजी, बरकत और शांति की दुआ मांगी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
On the third Friday, worshippers flocked to mosques, praying for blessings and peace.
विज्ञापन
बच्चों से लेकर बुजुर्ग रोजेदार भी मस्जिद पहुंचे, बाजारों में दिनभर रही रौनक
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा, रबूपुरा। रमजान के 16वें दिन और तीसरे जुमे पर शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाजी उमड़े और सबकी तरक्की की दुआएं मांगी। सभी नमाजियों ने एकसाथ इबादत की। नमाज के समय मस्जिद परिसर और आसपास का इलाका रोजेदारों से भर गया। बच्चों से लेकर बुजुर्ग रोजेदार मौजूद रहे। सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद समेत अन्य जगहों पर रौनक लगी रही।
उधर, पर्व को लेकर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों और मस्जिदों के आसपास विशेष निगरानी रखी गई। नमाज के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। थाना प्रभारियों ने मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, पुलिस ने क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों और धर्म गुरुओं से भी संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कोट---फोटो
उत्साह के साथ रोजा रखा है। इससे सब्र और अनुशासन की सीख मिलती है। - इम्तियाज (14)
---------
रोजा रखने से हमें भूख और प्यास का महत्तव पता चलता है। इससे जरूरतमंदों की मदद करने की सीख मिलती है। - साजिद (30 वर्ष)
-------------
रमजान का हर जुमा खास होता है, लेकिन तीसरे जुमे की अलग ही अहमियत होती है। हमने अल्लाह से दुनिया में शांति की दुआ मांगी। - मोहम्मद अजीम (40)
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed