{"_id":"6a524edd896a88fabb0855d7","slug":"open-gym-machines-fall-into-disrepair-due-to-lack-of-maintenance-noida-news-c-23-1-lko1064-99881-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रखरखाव के अभाव में बिगड़ी ओपन जिम मशीनों की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रखरखाव के अभाव में बिगड़ी ओपन जिम मशीनों की सेहत
विज्ञापन
रामअवतार सोलंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रखरखाव के अभाव में बिगड़ी ओपन जिम मशीनों की सेहत
खराब मशीनों के कारण सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे सेक्टर म्यू-2 निवासी
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर म्यू-2 में ओपन जिम की बदहाल स्थिति से निवासियों की सेहत खराब कर रही है। यहां लगी कई मशीनें टूट चुकी हैं। सुबह-शाम व्यायाम करने आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि रखरखाव के अभाव में ओपन जिम टूटती जा रही हैं। युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक व्यायाम करने आते हैं, लेकिन खराब मशीनों के कारण सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
निवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि टूटी हुई मशीनों को तत्काल बदला जाए। तथा सभी उपकरणों की तकनीकी जांच कराकर आवश्यक मरम्मत कराई जाए। ओपन जिम के नियमित रखरखाव के लिए एक निर्धारित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
हादसे का कारण बन सकती हैं मशीनें
हम रोज सुबह व्यायाम करने आते हैं, लेकिन कई मशीनें खराब हैं। टूटी मशीन किसी हादसे का कारण भी बन सकती है। - जय प्रकाश सिंह,निवासी
मशीनें खराब होने से लोग ओपन जिम का फायदा उठा नहीं पा रहे हैं। प्राधिकरण को रखरखाव पर ध्यान देना चाहिए। - शीशपाल सिंह,निवासी
मशीन कई दिनों से टूटी हुई है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो पूरी ओपन जिम बेकार हो जाएगी। - रामअवतार सोलंकी,निवासी
ओपन जिम लोगों को स्वस्थ रहने के लिए है, खराब उपकरणों से इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा। -हृदय रावल,निवासी

![]()
रामअवतार सोलंकी
![]()
रामअवतार सोलंकी
![]()
रामअवतार सोलंकी
![]()
रामअवतार सोलंकी
विज्ञापन