सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Organizing farmers' seminar and organization expansion program

Noida News: किसान संगोष्ठी व संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Organizing farmers' seminar and organization expansion program
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी गांव में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की ओर से किसान संगोष्ठी व संगठन विस्तार कार्यक्रम किया गया। इसमें 48 लोगों ने संगठन की सदस्यता ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र भाटी ने की, जबकि संचालन महेश खटाना ने किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की विद्युत विभाग से जुड़ी समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को संबंधित विभागों के सामने मजबूती से रखा जाएगा। जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा कि संगठन किसी भी गलत कार्य में सहयोग नहीं करेगा और किसान-मजदूरों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करता रहेगा। सदस्यता लेने वालों में बाबा फजर मोहम्मद, शाकिर चौधरी, फुरकान चौहान, मुस्तफा खान, पवन केसरी, साहिल चौधरी, आस मोहम्मद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed