{"_id":"6a634b011216c94bfa0aebc6","slug":"orientation-program-for-newly-admitted-students-noida-news-c-1-1-noi1125-4536487-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नवप्रवेशित छात्रों के लिए हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नवप्रवेशित छात्रों के लिए हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवप्रवेशित छात्रों के लिए हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बिहेवियरल हेल्थ एंड एलाइड साइंसेस के कुल 50 नवप्रवेशित छात्रों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ बलविंदर शुक्ला ने कहा कि किसी भी नए कार्य का शुभारंभ ईश्वर की प्रार्थना से किया जाए तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि इस परंपरा की शुरुआत एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार चौहान की ओर से की गई है।
ओरिएंटेशन कार्यक्रम दीक्षारंभ का उद्देश्य विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक वातावरण से सहज रूप से परिचित कराना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, नियमों व मूल्यों की जानकारी प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक जीवन की सफल शुरुआत कर सकें।
एमिटी ग्रुप वाइस चांसलर डॉ गुरिंदर सिंह ने कहा कि हम छात्रों को वैश्विक अनावरण का मौका देते हैं। देश में लगभग बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा के शिक्षण ग्रहण करते हैं किंतु मात्र कुछ प्रतिशत विदेश में शिक्षा या कौशल प्राप्त करने जा पाते हैं। एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बिहेवियरल हेल्थ एंड एलाइड साइंसेस की निदेशक डॉ कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से तात्पर्य व्यक्ति के भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कल्याण से है। इसमें व्यक्ति, परिवार, समुदाय और पूरा समाज शामिल होता है।
विज्ञापन
--------------
नेहा शर्मा