फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Six karate players from the district to showcase their skills in Indonesia.

Noida News: इंडोनेशिया में दम दिखाएंगे जिले के छह कराटे खिलाड़ी

Fri, 24 Jul 2026 05:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Six karate players from the district to showcase their skills in Indonesia.
इंडोनेशिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए चयनित जिले के छह खिलाड़ी।
- राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के दम पर मिला चयन, पांच ने जीते स्वर्ण और एक ने रजत पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के छह उभरते कराटे खिलाड़ियों का चयन इंडोनेशिया में अगस्त में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के दम पर चयनित इन खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने से परिवार, स्कूल और जिले में खुशी का माहौल है।

अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भारत के अलावा मलेशिया, इंडोनेशिया, नेपाल सहित कई देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। गौतमबुद्ध नगर से रेयांश वर्मा, मितीश, हर्षित, विशेष, देव कुमार प्रजापत और शाश्वत भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। सभी खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिग्मा-1 स्थित होली पब्लिक स्कूल में कोच विक्की शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच विक्की शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 18 और 19 जुलाई को आयोजित खेलो कराटे एस्को कराटे इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता में रेयांश वर्मा, मितीश, हर्षित, विशेष और देव कुमार प्रजापत ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर चयन सुनिश्चित किया, जबकि शाश्वत ने रजत पदक हासिल किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत करीब 22 राज्यों के हजारों खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में हिस्सा लिया। अब जिले के ये छह खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के लिए पदक जीतने के लक्ष्य के साथ तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed