{"_id":"6a635e3d60a6d150e70ca652","slug":"the-nipun-pledge-will-resonate-in-two-thousand-council-schools-noida-news-c-23-1-lko1064-101115-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो हजार परिषदीय स्कूलों में गूंजेगा निपुण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो हजार परिषदीय स्कूलों में गूंजेगा निपुण का संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। निपुण भारत मिशन को प्रभावी बनाने और प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से 27 जुलाई को जनपद में निपुण संकल्प कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें मेरठ मंडल के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और हापुड़ के शिक्षा विभाग के अधिकारी, डायट मेंटर और शिक्षा विशेषज्ञ शामिल होंगे। कार्यशाला में विद्यालयों में संचालित निपुण भारत मिशन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ शिक्षण में नवाचारों पर चर्चा होगी बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि कार्यशाला की मेजबानी इस बार गौतमबुद्ध नगर को मिली है। इसमें जिले के करीब तीन लाख विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। निपुण विद्यालय लक्ष्य, निपुण 2.0, बालवाटिका संचालन, डेटा आधारित अनुश्रवण, विद्यालय गुणवत्ता सुधार और परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के निष्कर्षों पर मंथन होगा। विशेषज्ञ कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए लक्ष्य आधारित शिक्षण, कैच-अप कार्यक्रम और वार्षिक शैक्षणिक लक्ष्य निर्धारण पर भी चर्चा करेंगे।
प्रभारी एडी बेसिक मेरठ मंडल ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि जिला, ब्लॉक और विद्यालय स्तर पर वार्षिक लक्ष्य तय करने, शिक्षकों के नवाचार साझा करने और सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के जरिए सभी विद्यालयों को निपुण बनाने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
प्रभारी एडी बेसिक मेरठ मंडल ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि जिला, ब्लॉक और विद्यालय स्तर पर वार्षिक लक्ष्य तय करने, शिक्षकों के नवाचार साझा करने और सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के जरिए सभी विद्यालयों को निपुण बनाने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन