फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Outbreak of viral fever rises with the change in weather.

Noida News: मौसम बदलते ही बढ़ा वायरल बुखार का प्रकोप

Mon, 03 Aug 2026 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Outbreak of viral fever rises with the change in weather.
ग्रेटर नोएडा। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और गले के संक्रमण के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में पिछले कुछ दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। सबसे अधिक बच्चे और बुजुर्ग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के डॉक्टर डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है। इन दिनों बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द और कमजोरी जैसी शिकायतों के साथ 1200 से अधिक मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कम होने के कारण उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में साफ-सफाई का ध्यान रखें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed