फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Over 12 blows struck in 30 seconds in Greater Noida

30 सेकंड में 12 बार से ज्यादा वार, VIDEO: थप्पड़, घूंसे और लोहे की छड़ से हमला, पार्किंग को लेकर जमकर मारपीट

Thu, 30 Jul 2026 05:18 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Thu, 30 Jul 2026 05:18 PM IST
सार

सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी में पार्किंग विवाद में जय प्रकाश से मारपीट हुई। वीडियो वायरल होने पर बिसरख पुलिस ने रजत और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।

विज्ञापन
Over 12 blows struck in 30 seconds in Greater Noida
मारपीट करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। बिसरख कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना के दिन ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा चुकी है।

विज्ञापन



पीड़ित जय प्रकाश के अनुसार 19 जुलाई को वह अपनी कार सोसाइटी की पार्किंग में खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान रजत नामक व्यक्ति वहां पहुंचा और पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि रजत ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की और बाद में अपने दोनों बेटों कमल और मयंक को मौके पर बुला लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों ने मिलकर जय प्रकाश के साथ मारपीट की। हमले में उनके कान, गाल और हाथ में चोटें आईं। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने मारपीट जारी रखी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। 

विज्ञापन

वहीं मीडिया सेल का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल जय प्रकाश का मेडिकल परीक्षण कराया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट में चोटों की पुष्टि होने के बाद मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed