सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Patient dies after operation, allegation of negligence

Noida News: ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, लापरवाही का आरोप लगा हंगामा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Patient dies after operation, allegation of negligence
विज्ञापन
फोटो --
Trending Videos

- ग्रेनो के नॉलेज पार्क तीन स्थित शारदा केयर हॉस्पिटल में मरीज को कराया गया था भर्ती



संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क तीन स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार की देर रात ऑपरेशन के बाद एक मरीज की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और अस्पताल परिसर में धरना पर बैठ गए।



परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने निश्चित पैकेज पर इलाज का भरोसा दिया था और कहा था कि ऑपरेशन सफल होने के बाद ही पूरा भुगतान लिया जाएगा। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने इलाज के नाम पर करीब तीन लाख रुपये वसूले। घटना के बाद संबंधित डॉक्टर के अस्पताल से गायब होने का भी दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव देने से इन्कार करने का आरोप
परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन शव सौंपने देने से इन्कार कर रहा था। मृतक के पड़ोसी सुंदर शर्मा ने बताया कि ग्रेनो के नॉलेज पार्क तीन स्थित शारदा केयर हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराया था, लेकिन डॉक्टर की लापरवाही से मौत हो गई और वह रात को ही यहां से भाग गया। तीन लाख रुपये जमा करवाने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन शव देने से इंकार कर रहा था। बाद में हंगामा करने पर शव सौंपा गया।
शरीर में फैल चुका था संक्रमण
वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों से इन्कार किया है। उनका कहना है कि मरीज को 10 अप्रैल को बेहद गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। उसके शरीर में संक्रमण फैल चुका था। उसे तत्काल आईसीयू में भर्ती किया गया। उच्च जोखिम को देखते हुए परिजनों की सहमति से सर्जरी की गई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उपचार के बाद बकाया शुल्क लिए ही परिजनों को शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed