सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Power outage lasted for 20 hours, leaving 3,200 families unable to sleep at night.

Noida News: 20 घंटे गुल रही, रात में सो नहीं पाए 3200 परिवार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Power outage lasted for 20 hours, leaving 3,200 families unable to sleep at night.
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंकने से गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में हुई दिक्कत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में शनिवार रात करीब 9 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे सोसाइटी के लगभग 3200 परिवार परेशान रहे। रविवार को भी कमोवेश यही हाल रहा। लगभग 20 घंटे तक बिजली न बहाल होने से लोगों में नाराजगी दिखी। रविवार शाम छह बजे तक बिजली नहीं आई है। सोसाइटी में आए दिन ऐसी समस्याएं बनी रहती हैं।

लोगों का आरोप है कि सोसाइटी में पावर बैकअप नहीं है। शनिवार रात से ही बिजली गुल होने के कारण घरों में अंधेरा छा गया और गर्मी के कारण बच्चों व बुजुर्गों को अधिक परेशानी हुई। निवासियों ने इससे पहले भी कई बार प्रबंधन से बिजली बैकअप की मांग की थी लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। निवासियों को पेयजल की समस्या से भी परेशान होना पड़ा। लोगों को रोजमर्रा के कार्यों को करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी के चलते निवासियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। निवासियों ने संबंधित विभाग और सोसाइटी प्रबंधन से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----
शनिवार रात ट्रांसफॉर्मर फुंकने से बिजली चली गई। पूरी रात सो नहीं सके। रविवार शाम छह बजे तक बिजली नहीं आई है। -संदीप सिंह
गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में आए दिन ऐसी समस्याएं रहती हैं। मूलभूत सुविधाओं की भी कमी है जिससे दिक्कतें हो रहीं। -गीता शर्मा

इस समस्या के निराकरण के लिए बिल्डर ने कोई भी ध्यान नहीं दिया है। शनिवार रात और रविवार को भी दिक्कत हुई। -श्रवण अवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed