{"_id":"69dbdaee8c7ba7c006001278","slug":"control-room-set-up-for-workers-complaints-helpline-number-released-grnoida-news-c-1-noi1095-4156045-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: श्रमिकों की शिकायत के लिए बना कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: श्रमिकों की शिकायत के लिए बना कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला प्रशासन ने उठाया कदम, ओवरटाइम करने पर भुगतान दोगुनी दर से, 30 नवंबर तक मिलेगा बोनस
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और औद्योगिक शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। श्रमिक कंट्रोल रूम के नंबरों कॉल कर शिकायत कर सकेंगे। इसके साथ ही अब ओवरटाइम करने वाले श्रमिकों को भुगतान दोगुनी दर से किया जाएगा। जबकि 30 नवंबर तक बोनस का भुगतान उनके बैंक खातों में किया जाएगा।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि तीन दिनों में जिले की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों और प्रबंधन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब ओवरटाइम का भुगतान दोगुनी दर से किया जाएगा और इसमें किसी प्रकार की कटौती नहीं होगी। इसके अलावा प्रत्येक श्रमिक को साप्ताहिक अवकाश देना अनिवार्य होगा। अगर किसी श्रमिक से रविवार को कार्य कराया जाता है तो उस दिन का भुगतान भी दोगुनी दर से किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक श्रमिक का वेतन हर माह की 10 तारीख तक एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। वेतन पर्ची देना भी सभी संस्थानों के लिए अनिवार्य किया गया है जिससे भुगतान में पारदर्शिता बनी रहे।
समिति की अध्यक्ष होगी महिला
महिला श्रमिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक कारखाने में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस समिति की अध्यक्ष महिला होगी। साथ ही हर इकाई में शिकायत पेटी भी स्थापित की जाएगी, जिससे कामगार अपनी समस्याएं और शिकायतें आसानी से दर्ज करा सकेंगे।
पुलिस, प्राधिकरण व प्रशासन की संयुक्त बैठक, शासन से मिले निर्देश
सेक्टर-6 स्थित में नोएडा विकास प्राधिकरण कार्यालय में प्रशासन, पुलिस, उद्योग प्रबंधन और श्रम विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रमुख सचिव (श्रम) एमके एस सुंदरम और श्रम आयुक्त मार्कण्डेय शाही ने कहा कि सरकार श्रमिकों और उद्यमियों दोनों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। औद्योगिक शांति और श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रमुख सचिव ने बताया कि नई श्रम संहिताओं के तहत न्यूनतम वेतन की गारंटी, समय पर वेतन भुगतान, समान कार्य के लिए समान वेतन, ओवरटाइम पर दोगुना भुगतान, कार्य समय का नियमन, सामाजिक सुरक्षा, ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी और असंगठित व गिग श्रमिकों को भी सुरक्षा के दायरे में लाने जैसे कई महत्वपूर्ण प्रावधान लागू किए जा रहे हैं।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने हर औद्योगिक ईकाई के बाहर शासन की गाइडलाइंस अनिवार्य रूप से नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने को कहा जिससे श्रमिकों में किसी प्रकार का भ्रम नहीं रहे। सभी कारखानों के मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करूणेश, एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, एसडीएम दादरी अनुज नेहरा, अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी, नोएडा एंटरप्रिन्योर एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन, नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर के अध्यक्ष ललित ठुकराल सहित कई उद्यमी उपस्थित रहे।
इन नंबरों पर करें कॉल
0120-2978231, 0120-2978232, 0120-2978862 और 0120-2978702
Trending Videos