{"_id":"69dbccd25a86fbfdaf0ca993","slug":"residents-halt-maintenance-work-after-security-fails-in-society-grnoida-news-c-23-1-lko1064-92121-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सोसाइटी में सुरक्षा फेल होने पर निवासियों ने रोका मेंटेनेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सोसाइटी में सुरक्षा फेल होने पर निवासियों ने रोका मेंटेनेंस
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
- तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद वाहनों की जांच नहीं होने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मंत्रा-1 सोसाइटी में रविवार को निवासियों की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था फेल होने पर मेंटेनेंस रोकने का फैसला लिया गया। निवासियों ने आरोप लगाया कि सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित है। निर्धारित संख्या में गार्ड तैनात नहीं हैं, फिर भी पूरी उपस्थिति दिखाई जाती है। गार्ड ड्यूटी के दौरान मोबाइल में व्यस्त रहते हैं और बिना सत्यापन के बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश दे देते हैं, जिससे सोसाइटी की सुरक्षा पूरी तरह खतरे में है।
निवासियों का आरोप है कि तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद वाहनों एवं आगंतुकों की कोई जांच नहीं हो रही है। हाल ही में बेसमेंट में असामाजिक गतिविधियों की घटनाएं सामने आई हैं, जबकि सीसीटीवी कैमरों की कमी के कारण वाहन क्षतिग्रस्त होने और पार्ट्स चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं पानी की टंकी सफाई के बाद पाइपलाइन जाम हो गई, कूड़ा निस्तारण मशीन पाँच वर्षों से बंद पड़ी है, जिससे बेसमेंट में कूड़ा सड़ रहा है। बागवानी नष्ट हो चुकी है, बिल्डिंग का पेंट झड़ रहा है, दीवारों में दरारें आ चुकी हैं तथा पाथवे की टाइल्स टूटी हुई हैं। बच्चों के खेलने के स्थान की स्थिति भी अत्यंत खराब है। बेसमेंट एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन जैसी गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिन्हें रोकने में प्रबंधन विफल रहा है। निवासियों ने निर्णय लिया ग कि जब तक समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक अनिश्चितकाल के लिए मेंटेनेंस शुल्क जमा नहीं किया जाएगा। साथ ही, बिल्डर एवं प्रबंधन के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इस मौके पर जे पी पांडेय, देवेन्द्र जाखड़, अखिलेश ठाकुर, कृष्ण मोहन, रिंकू गुप्ता, प्रबल सिसौदिया, सुमन कुमार, राजेश कुमार, राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos