सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   petrol pumps in Noida Greater Noida and Ghaziabad unable to provide fuel

कई पंपों पर खत्म हुआ पेट्रोल: दिखने लगा युद्ध का असर, नोएडा-ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद में नहीं मिला लोगों को तेल

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 08 Mar 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
सार

एक पंट्रोल पंप के संचालक ने बताया कि लोगों की मारामारी के कारण देर रात की पेट्रोल खत्म हो गया। जिले में कई पंप पर पेट्रोल नहीं रहा। वहीं रविवार को पेट्रोल की गाड़ी नहीं आई। इस कारण पूरे दिन पंपों पर पेट्रोल की बिक्री नहीं हो सकी।

petrol pumps in Noida Greater Noida and Ghaziabad unable to provide fuel
पेट्रोल पंपों पर लोगों को नहीं मिला तेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खाड़ी देशों में युद्ध का असर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दिखने लगा है। रविवार को कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं पहुंचा। जिस कारण कई जगह पेट्रोल खत्म हो गया। पंप संचालकों ने कंपनियों से संपर्क किया तो वहां से सोमवार तक ईंधन की गाड़ियां आने का दावा किया है। वहीं जिला आपूर्ति विभाग के अफसरों का कहना है कि ईंधन की कमी नहीं है, लेकिन ट्रांसपोर्ट की परेशानी आ सकती है। कंपनियों ने आपूर्ति सामान्य होने का आश्वासन दिया है।

Trending Videos

लोगों ने शनिवार को ही करा लिए टैंक फुल
ईरान और अमेरिका-इस्राइल युद्ध के कारण कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं। इस कारण काफी देशों में पेट्रोल और डीजलों की कीमतों में वृद्धि की गई है। भारत में भी वृद्धि होने की आशंका है। इसके डर के कारण शनिवार को काफी पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लाइन लगी रही। लोगों ने कार का टैंक फुल करवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के कई पंपों पर पेट्रोल खत्म
एक पंट्रोल पंप के संचालक ब्रिजेश कुमार ने बताया कि लोगों की मारामारी के कारण देर रात की पेट्रोल खत्म हो गया। जिले में कई पंप पर पेट्रोल नहीं रहा। वहीं रविवार को पेट्रोल की गाड़ी नहीं आई। इस कारण पूरे दिन पंपों पर पेट्रोल की बिक्री नहीं हो सकी। वाहन चालकों को वापस भेजा गया। 

सोमवार को पेट्रोल आपूर्ति का आश्वासन
उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में भी कुछ पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने कोई ठोस कारण नहीं बताया है। सोमवार तक पेट्रोल की आपूर्ति होने का आश्वासन दिया है। वहीं प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी स्मृर्ति गौतम का कहना है कि पेट्रोल की कीमत बढ़ने की आशंका से कंपनियों ने इनकार किया है। उनके पास ईंधन भी पर्याप्त मात्रा में है। केवल ट्रांसपोर्ट की दिक्कत आई है। उससे आपूर्ति बाधित नहीं होने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed