{"_id":"699b389de0fee21a4c025f55","slug":"plaster-falling-from-years-old-apartment-vehicles-getting-damaged-noida-news-c-1-noi1095-3980111-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वर्षों पुराने अपार्टमेंट से गिर रहा प्लास्टर, वाहन हो रहे क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वर्षों पुराने अपार्टमेंट से गिर रहा प्लास्टर, वाहन हो रहे क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टरवासियों ने अमर उजाला संवाद में रखीं समस्याएं
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के सबसे पॉश इलाके में शामिल सेक्टर 100 में वर्षों पहले बने अपार्टमेंट से अब प्लास्टर झड़ने लगा है। यह प्लास्टर फिलहाल कभी भी गिरकर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं, लेकिन कभी भी गिरने वाले इस प्लास्टर से लोगों को भी गंभीर चोट लग सकती है। मार्केट की कमी के कारण सेक्टरवासी लंबी दूरी तय करने को मजबूर हैं।
सेक्टर 100 में रविवार को अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सेक्टरवासी शामिल हुए। जहां लोगों ने बताया कि सेक्टर में करीब 2011 से बने अपार्टमेंट की बालकनी अब जर्जर होने लगी है। इनमें लगा प्लास्टर अब बड़े पत्थर की तरह सीधा नीचे गिरता है, जो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर रहा है। वहीं, सेक्टर या आस पास कोई मार्केट न होने से उन्हें लंबी दूरी तय करके अपने घरेलू व अन्य सामान खरीदने पड़ते हैं।
निवासियों की मांग है कि सेक्टर के बाहर एक मार्केट नोएडा प्राधिकरण की ओर से बनानी चाहिए। साथ ही सुरक्षा बढ़े, इसके लिए पुलिस गश्त बढ़नी चाहिए। किसी छोटे बड़े आयोजन के लिए लोग बाहर के लॉन पर निर्भर हैं, क्योंकि सेक्टर में एक भी सामुदायिक केंद्र नहीं है, जबकि उनके सेक्टर में केंद्र बनाने की जगह भी है। यहां से कोई सार्वजनिक बस का रूट नहीं है, जिससे लोग या तो महंगे ऊबर या फिर निजी वाहनों पर निर्भर हैं।
-- --
सेक्टर में कम्युनिटी सेंटर नहीं है, इससे सेक्टरवासी छोटे बड़े आयोजनों के लिए महंगे लॉन पर निर्भर हैं। -पवन यादव
यहां मार्केट के अभाव के कारण लोगों को अपने घरेलू सामान के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। -प्रमोद चौधरी
परिवहन की व्यवस्था नहीं है। रूट ही नहीं है, इस कारण लोग अपने निजी वाहनों और महंगी कैब सेवा पर निर्भर हैं। -अम्बा जोशी
15 साल पहले बने अपार्टमेंट से प्लास्टर झड़ रहा है, इससे करीब दस दिन पहले एक कार भी झतिग्रस्त हो गई थी। -स्वामीनाथन
पुलिस गश्त होनी चाहिए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत रहे। यहां फोन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। -रानी सिंह
बिजली ट्रिपिंग की समस्या दूर होनी चाहिए, गर्मी के दिनों यह समस्या बढ़ जाती है। -अर्चना शर्मा
Trending Videos