{"_id":"69f361673f692c57df0852f7","slug":"police-alert-on-labor-day-two-thousand-policemen-will-be-deployed-noida-news-c-1-noi1095-4226760-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: श्रमिक दिवस पर पुलिस अलर्ट, दो हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: श्रमिक दिवस पर पुलिस अलर्ट, दो हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिक दिवस पर पुलिस अलर्ट, दो हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
- 11 जोन और 49 सेक्टर में बांटकर तैयार की गई सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से रहेगी नजर
- 8 मई तक धारा 163 लागू, कई जिलों की पुलिस व 10 कंपनी पीएसी तैनात
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। हाल में हुए श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट है। शुक्रवार को मनाए जाने वाले श्रमिक दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर जोनल व सेक्टर स्कीम लागू किया गया है। इसके साथ ही पीएसी भी तैनात की गई है। ड्रोन से भी सुरक्षा पर नजर रहेगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक मई से आठ मई तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 लागू की गई है।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि एक मई को सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट है। इसके लिए कमिश्नरेट को कुल 11 जोन व 49 सेक्टर में बांटा गया है। इनमें नोएडा जोन को चार जोन व 16 सेक्टर, सेंट्रल नोएडा जोन को तीन जोन व 24 सेक्टर तथा ग्रेटर नोएडा जोन को चार जोन व नौ सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अन्य जिलों से छह एसपी रैंक के अधिकारी, 14 अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी, 30 क्षेत्राधिकारी रैंक के अधिकारी, 65 निरीक्षक, 400 उपनिरीक्षक, 150 महिला उपनिरीक्षक, 900 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 200 महिला मुख्य आरक्षी/आरक्षी तथा 10 कंपनी पीएसी को ड्यूटी पर लगाया गया है। इसके अलावा दो डीसीपी रैंक के अधिकारी, तीन एडिशनल डीसीपी रैंक के अधिकारी, चार एसीपी रैंक के अधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण भी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी तैनाती बड़ी संख्या में की गई है। पुलिस बल को महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाइयों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, लघु औद्योगिक क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर व्यवस्थित रूप से तैनात किया गया है। 50 से अधिक महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से सघन निगरानी की जा रही है।
Trending Videos