{"_id":"6a6f5cd29d1cf156370e6cd8","slug":"preparations-for-the-independence-day-celebrations-are-in-full-swing-grnoida-news-c-23-1-lko1064-102039-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आजादी के जश्न की तैयारी जोरो पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आजादी के जश्न की तैयारी जोरो पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभक्ति गीतों, झांकियों, नृत्य और नाटकों की रिहर्सल में पूरे उत्साह से जुटे विद्यार्थी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर के विभिन्न स्कूलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों, समूह नृत्य और नाटकों की रिहर्सल में उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं। शिक्षक भी छात्रों को मंच संचालन, प्रस्तुति और अनुशासन की बारीकियां सिखाने में जुटे हैं।
ग्रेनो वेस्ट स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में छात्र समूह गान और देशभक्ति नृत्य का अभ्यास कर रहे हैं। यहां स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के जीवन पर आधारित लघु नाटिकाएं भी तैयार हो रही हैं। इंस्पायर इंटरनेशनल स्कूल में भारत माता, भगत सिंह और महात्मा गांधी जैसे महापुरुषों पर झांकियां बन रही हैं। केंद्रीय विद्यालय में एनसीसी कैडेट परेड और मार्चपास्ट का अभ्यास कर रहे हैं। योग प्रदर्शन और भाषण प्रतियोगिता की तैयारियां भी चल रही हैं। सेंट जेवियर्स स्कूल में छात्र देशभक्ति नृत्य-नाटिका को अंतिम रूप दे रहे हैं। विद्यालय परिसर तिरंगे की सजावट और प्रेरक नारों से सजा है।
मंच पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित छात्र
रिहर्सल में शामिल छात्र कई दिनों से अभ्यास कर रहे हैं और मंच पर बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित हैं। शिक्षकों का मानना है कि ऐसे आयोजन छात्रों में देशप्रेम, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। विद्यालय प्रबंधन ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान करेगा। स्वतंत्रता दिवस देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद करने का अवसर भी है।