{"_id":"69c19e825bacd359390556f6","slug":"preparations-to-increase-land-allotment-rates-in-noida-noida-news-c-1-noi1095-4081972-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा में जमीन की आवंटन दरें बढ़ाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा में जमीन की आवंटन दरें बढ़ाने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्राधिकरण तैयार कर रहा प्रस्ताव, सबसे अधिक ग्रुप हाउसिंग में बढ़ने के आसार, 10 प्रतिशत तक बढ़ सकती है कीमतें
नंबर
4 वर्ष से लगातार बढ़ रही हैँ जमीन की दरें नोएडा में
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अगले वित्तीय वर्ष 2026-027 में नोएडा में घर बनाना, फ्लैट खरीदना व औद्योगिक इकाइयां लगाना और मंहगा हो सकता है। नोएडा प्राधिकरण जमीन की आवंटन दरें बढ़ाने की तैयारी में है। शहर में वाणिज्यिक प्लाॅट को छोड़कर अन्य प्लाॅटों के आवंटन की दरें 10 फीसदी तक बढ़ सकती हैं। इस बार सबसे ज्यादा बढ़ोतरी ग्रुप हाउसिंग प्लाॅट पर मुमकिन है।
प्राधिकरण का वित्त विभाग दरें बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसे बोर्ड बैठक में रखकर प्राधिकरण मंजूरी लेगा। जिसके बाद नई दरें प्रभावी होंगी। अप्रैल या इसके बाद होने वाली बोर्ड बैठक में प्राधिकरण यह प्रस्ताव रखेगा। अहम है कि मार्च के आखिर में प्रस्तावित बोर्ड बैठक एयरपोर्ट उद्घाटन कार्यक्रम के चलते अब अप्रैल में आयेाजित होगी।
प्राधिकरण वर्ष 2022-23 से लगातार जमीन की आवंटन दरें बढ़ा रहा है। इससे पहले 2020-021 में कोविड की वजह से दरें नहीं बढ़ी थीं। वर्ष 2025-026 में आवासीय, ग्रुप हाउसिंग, संस्थागत, औद्योगिक प्लॉट की आवंटन दरों पर 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। आवंटन दरें बढ़ने का असर सीधे जमीन की कीमतों पर पड़ता है। पिछले 4 वर्षों से लगातार बढ़ोतरी से आवासीय प्लाट 38 प्रतिशत तक मंहगा हो गया है।
सबसे कम कीमत वाले प्लाट ई-श्रेणी के सेक्टरों में हैं। यहां पर भी प्राधिकरण की आवंटन दरें 51 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर पहुंच गई हैं। वहीं औद्योगिक सेक्टर के फेज-1 और 3 में भी यह दरें तीन वर्षों से कम समय में 38 प्रतिशत व फेज-2 में 52 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं। इसी तरह पिछले दो वर्षों में ग्रुप हाउसिंग प्लाट की दरें भी 6-6 प्रतिशत बढ़ाई गई हैं।
2022 के बाद ऐसे बढ़ीं जमीन की दरें
आवासीय प्लाॅट
11 अगस्त 2022 - बोर्ड बैठक में नोएडा प्राधिकरण ने ए से डी श्रेणी के सेक्टर में 20 प्रतिशत दरें बढ़ाई। ई-श्रेणी के प्लॉट की दरें करीब 14 प्रतिशत बढ़ाई।
23 अप्रैल 2023- बोर्ड बैठक में नोएडा प्राधिकरण ने ई-श्रेणी के सेक्टर में प्लॉट की दरें 10 प्रतिशत बढ़ाई। वहीं ए से डी श्रेणी के सेक्टर में दरें 6 प्रतिशत बढ़ीं।
12 जुलाई 2024- बोर्ड बैठक में नोएडा प्राधिकरण ने सभी ए प्लस सेक्टर को छोड़ सभी सेक्टर के प्लॉट की दरें 6 प्रतिशत बढ़ाई।
28 मार्च-2025- बोर्ड बैठक में नोएडा प्राधिकरण ने सभी ए प्लस सेक्टर को छोड़ सभी सेक्टर के प्लॉट की दरें 6 प्रतिशत बढ़ाई।
औद्योगिक प्लाॅट
11 अगस्त 2022 - बोर्ड बैठक में फेज-1 और 3 में 20 प्रतिशत वहीं फेज-2 में 30 प्रतिशत कीमत बढ़ाई गई है।
23 अप्रैल 2023- बोर्ड बैठक में फेज-1 और 3 में 6 प्रतिशत और फेज-2 में दरें 10 प्रतिशत बढ़ाई गई हैं।
12 जुलाई 2024- बोर्ड बैठक में नोएडा प्राधिकरण ने तीनों फेज के औद्योगिक प्लॉट आवंटन दरें 6 प्रतिशत बढ़ाईं।
28 मार्च-2025- बोर्ड बैठक में तीनों फेज के प्लॉट की दरें 6 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला लिया।
प्राधिकरण इस तरह तय करता है आवंटन दरें
प्राधिकरण में आवंटन दरों को लेकर एक समिति बनी हुई है। यह समिति जमीन अधिग्रहण खर्च, विकास खर्च, बाह्य विकास खर्च, रखरखाव खर्च समेत अन्य खर्च जोड़कर प्रति वर्गमीटर की दरें तय करती है। इसके बाद श्रेणी व लोकेशन के आधार पर सेक्टर की दरें तय होती हैं। इसके साथ ही आरबीआई की कंज्यूमर प्राइज इंडेक्स अर्बन को देखा जाता है।
एयरपोर्ट उद्धाटन के बाद एक्सप्रेसवे किनारे जमीन की मांग बढ़ेगी
विशेषज्ञों के मुताबिक नोएडा में अब ज्यादा जमीन नहीं बची है। बची हुई ज्यादातर जमीन नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे किनारे के सेक्टरों में है। 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने के बाद एक्सप्रेसवे किनारे की जमीन की मांग बढ़ना तय है।
वित्त विभाग जमीन की आवंटन दरें बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए बोर्ड में रखा जाएगा। मंजूरी मिलने पर नई दरें प्राधिकरण प्रभावी करेगा।- कृष्ण करुणेश, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण।
Trending Videos