सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cancer and Bone Marrow Transplant Facility inaugurated

Noida News: कैंसर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट सुविधा का उद्घाटन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Cancer and Bone Marrow Transplant Facility inaugurated
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-31 में चाइल्ड पीजीआई में इलाज कराने के लिए दूर से आने वाले मरीजों के लिए खुशखबरी है। अस्पताल के पास बच्चों के कैंसर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट मरीजों के लिए घर अस्पताल से दूर सुविधा का उद्घाटन मंगलवार को हुआ। यह केंद्र अस्पताल से मात्र 800 मीटर की दूरी पर है जिससे इलाज कराने वाले बच्चों और उनके परिवारों के लिए सुविधा और आराम सुनिश्चित होता है। अस्पताल में इलाज कराने वाले 80 प्रतिशत से अधिक बच्चे 100 किलोमीटर से अधिक दूर से आते हैं। ऐसे में उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ बहुत बढ़ जाता है। केंद्र में 14 कमरे हैं। यहां साझा रसोई और आवश्यक राशन की व्यवस्था भी है, जिससे बच्चों के देखभाल करने वालों को पोषण संबंधी सहायता मिलती है। उद्घाटन पीजीआईसीएच के निदेशक प्रोफेसर एके सिंह और अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों की उपस्थिति में हुआ। प्रतापगढ़ के नैतिक (8) को मंगलवार को इस केंद्र में शिफ्ट किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed