सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparations to restart shooting range at Noida Stadium

Noida News: नोएडा स्टेडियम में शूटिंग रेंज फिर शुरू करने की तैयारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Preparations to restart shooting range at Noida Stadium
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21 ए में बनी शूटिंग रेंज एक बार फिर से शुरू कराने की तैयारी है। इसके लिए हुए तीसरे टेंडर में आई एजेंसियों के दस्तावेज का परीक्षण शुरू हो गया है। प्राधिकरण ने अप्रैल में तीसरी बार रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल यानी आरएफपी जारी की थी। इससे पहले दो बार जारी की गई आरएफपी में एजेंसी का चयन नहीं हो सका था। पहली बार में एक और दूसरी बार में तीन एजेंसियां आईं थीं लेकिन उनके कागजात सही नहीं मिले। इस माह तीसरी बार जारी की गई आरएफपी में एक एजेंसी आई। अधिकारियों ने कहा कि तीसरी बार में आई एजेंसी के कागजात सही मिले उसे शूटिंग रेंज शुरू करने का जिम्मा दे दिया जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि जो एजेंसी शूटिंग रेंज का संचालन कर रही थी, उसका अनुबंध करीब डेढ़ साल पहले समाप्त हो गया था। प्राधिकरण ने मानकों के तहत काम नहीं करने पर अनुबंध समाप्त किया था। इसके चलते खिलाड़ियों को निजी अकादमी के भरोसे रहना पड़ रहा है। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed