{"_id":"69b8377b0bfbbaf16a042c75","slug":"programs-have-to-be-postponed-due-to-non-availability-of-commercial-cylinders-noida-news-c-1-noi1095-4055805-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने से टालने पड़ रहे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने से टालने पड़ रहे कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन
-सोसाइटी निवासियों ने मदद के लिए जिला प्रशासन से लगाई गुहार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से हाईराइज सोसाइटियों के क्लबों में होने वाले फंक्शन भी टालने पड़ रहे हैं। क्लब में पीएनजी की सप्लाई नहीं है और फंक्शन के लिए सिलिंडर का इंतजाम करना लोगों को भारी पड़ रहा है। क्लब के अंदर चूल्हे जल नहीं सकते। लोग हलवाइयों से किसी तरह से वह खाना बनाने का इंतजाम करने की गुजारिश कर रहे हैं लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है। इस संबंध में एओए और जिला प्रशासन से शिकायत की गई है।
सेक्टर-74 स्थित केपटाउन सोसाइटी निवासी शैलेंद्र कुमार वर्णवाल ने बताया कि उनकी शादी की 25वीं सालगिरह 26 मार्च को है और इसके लिए उन्होंने एक कार्यक्रम का आयोजन करने की तैयारी की है। सोसाइटी का क्लब बुक कर दिया है और करीब 400 लोगों को बुलाने की योजना है। कार्यक्रम की तैयारियों के बीच सिलिंडर संकट से मामला फंस गया है। सिलिंडर नहीं मिलने से कार्यक्रम का आयोजन टालना पड़ सकता है। शैलेंद्र ने बताया कि सोसाइटी में बने सभी फ्लैट में पीएनजी की पाइप लाइन है ऐसे में अंदर रहने वालों को सिलिंडर की जरूरत नहीं पड़ती है लेकिन क्लब के अंदर पीएनजी की लाइन नहीं है। ऐसे में क्लब के किचन का खाना सिलिंडर के माध्यम से ही बनता है। हमारा हलवाई छह सिलिंडर बता रहा है और इंडक्शन का इस्तेमाल करने को तैयार नहीं है। हम छह हलवाइयों से बात कर चुके हैं। इस संबंध में हमने जिला प्रशासन से मदद की मांग की है।
आईजीएल ने गैस आपूर्ति करने से किया मना
सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी के एओए अध्यक्ष नितेश रंजन ने बताया कि सोसाइटी के क्लब में अबतक फंक्शन की बुकिंग नहीं आई है लेकिन अगर बुकिंग हुई तो दिक्कत हो सकती है क्योंकि वहां पर पीएनजी गैस की सप्लाई नहीं है। सेक्टर-74 स्थित ग्रैंड अजनारा हेरिटेज सोसाइटी के एओए सचिव अभिनव सैनी ने बताया कि सोसाइटी के क्लब में पीएनजी की सप्लाई नहीं है। हमने आईजीएल को पीएनजी की सप्लाई करने के लिए कहा लेकिन कंपनी ने इन्कार कर दिया।
Trending Videos