{"_id":"6a7dd4aed97b93d174004e1b","slug":"proposal-prepared-to-transform-the-industrial-sector-into-a-gated-model-zone-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103161-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: औद्योगिक सेक्टर को गेटेड आदर्श क्षेत्र बनाने का तैयार किया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: औद्योगिक सेक्टर को गेटेड आदर्श क्षेत्र बनाने का तैयार किया प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो:
औद्योगिक सेक्टर को गेटेड आदर्श क्षेत्र बनाने का तैयार किया प्रस्ताव
-आईबीए के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर दी प्रस्ताव की जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मुलाकात की। बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्रों की गंभीर समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की। उद्यमियों ने कहा है कि यूपीसीडा के औद्योगिक सेक्टर साइट-5, बी और सी में जलभराव की समस्या खत्म नहीं हो रही है। ड्रेनेज और सफाई व्यवस्था भी नहीं है। डीएम ने संंबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। डीएम को गेटेड आदर्श औद्योगिक क्षेत्र के प्रस्ताव की जानकारी दी।
आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने बताया कि संगठन ने इकोटेक-3 के उद्योग केंद्र-2 ब्लॉक को विश्वस्तरीय मॉडल गेटेड आदर्श औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। जिसकी जिलाधिकरी ने सराहना की और जल्द एक संयुक्त समिति गठित करने का आश्वासन दिया। जिसमें प्रशासन, संबंधित प्राधिकरण और आईबीए के प्रतिनिधि शामिल होंगे। समिति के माध्यम से विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। यह मॉडल सफल होने के बाद जिले के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आश्वासन दिया है कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। आईबीए के महासचिव सुनील दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष नरेश चौहान, उपाध्यक्ष राजेश खन्ना, युवा कार्यकारिणी सदस्य हर्ष तोमर और वरिष्ठ सदस्य चंचल कुमार मौजूद रहे।