{"_id":"6a296373eaac668ee306f8e3","slug":"protest-against-the-installation-of-a-mobile-tower-in-sector-53-noida-news-c-1-noi1095-4378855-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर-53 में मोबाइल टावर लगाने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर-53 में मोबाइल टावर लगाने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों ने स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई
सेक्टर-30 में भी ग्रीन बेल्ट क्षतिग्रस्त कर लगाया गया था टावर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टरों में रातों रात घनी आबादी के बीच स्थापित किए जा रहे मोबाइल टावरों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सेक्टर-53 में सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि स्थापित किए गए मोबाइल टावर को लेकर आरडब्ल्यूए ने आपत्ति जताते हुए बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। इसी तरह सेक्टर-30 में अप्रैल में रातोंरात मोबाइल टावर लगाया गया था, दोनों ही आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की है।
बता दें कि सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राम लखन चौधरी ने बताया कि कंचनजंगा मार्केट के दुकानदार और अपार्टमेंट के आसपास घनी आबादी है। मार्केट में स्थापित मोबाइल टावर को नोएडा प्राधिकरण द्वारा स्थापित किया गया है, जिसके कारण स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों ने स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि टावर घनी आबादी, दुकानों तथा आवासीय क्षेत्र के निकट लगाया है, जिससे आम जनता में संभावित स्वास्थ्य प्रभावों को लेकर भय एवं असंतोष व्याप्त है। इस मोबाइल टावर के कारण क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों, दुकानदारों, बुजुर्गों-बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। जनहित एवं सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम सभी क्षेत्रवासी और दुकानदारों का अनुरोध है कि उक्त मोबाइल टावर की तकनीकी एवं सुरक्षा मानकों के अनुसार जांच कराई जाए और संभव हो तो इसे बाहरी स्थल पर शिफ्ट किया जाए। इसी तरह की मांग सेक्टर-30 के निवासियों और आरडब्ल्यूए की ओर से 12 अप्रैल को मोबाइल टावर ग्रीन बेल्ट क्षतिग्रस्त करके लगाने पर की गई थी।
सपा ने भी किया विरोध
सपा महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने अपने कार्यकर्ताओं संग मोबाइल टावर लगने के विरोध में अतिरिक्त पौधरोपण किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि घनी आबादी के बीच टावर नहीं लगना चाहिए। इससे निकलने वाली रेडिएशन लोगों को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
हम चाहते हैं कि अपार्टमेंट में लगाया गया मोबाइल टावर घनी आबादी से हटाकर कहीं ओर शिफ्ट किया जाए।
-राम लखन चौधरी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर 53, कंचनजंगा अपार्टमेंट
हमने 12 अप्रैल को रातोंरात ग्रीन बेल्ट पर लगाए गए मोबाइल टावर की शिकायत की थी पर समाधान नहीं हो सका।
-प्रमोद वर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-30