सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Protest against toll management

Noida News: टोल प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Protest against toll management
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किसान एकता संघ, अखिल भारतीय किसान सभा व भारतीय किसान परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जेवर टोल कंपनी के महाप्रबंधक की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने जेवर के उपजिलाधिकारी दुर्गेश सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए महाप्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने और किसानों के टोल पास बंद करने के लिए जारी नोटिस वापस लेने की मांग की है। ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण के सीईओ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। बुधवार को तीनों किसान संगठनों के सैंकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता जेवर अंडरपास के नीचे एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय तक मार्च निकाला और वहां प्रदर्शन किया। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय सचिव उदल आर्य, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा, भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के राष्ट्रीय सचिव ऋषिपाल कसाना ने किसानों का मुद्दा उठाया। कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed