सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Railway Protection Force will face Maharashtra in the final.

Noida News: फाइनल में महाराष्ट्र से होगा रेलवे सुरक्षा बल का मुकाबला

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Railway Protection Force will face Maharashtra in the final.
विज्ञापन
- पुलिस टी-20 लीग के सेमीफाइनल में पश्चिम बंगाल को 4 विकेट से हराया
Trending Videos

- दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगी खिताबी भिड़ंत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा । शहीद विजय पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को खेले गए पुलिस टी-20 सेमीफाइनल लीग के मुकाबले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस को 4 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब फाइनल में रेलवे सुरक्षा बल की टीम महाराष्ट्र पुलिस से अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में भिड़ेगी।
शुक्रवार को खले गए मैच में रेलवे सुरक्षा बल के कप्तान मंजीत सैनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। पश्चिम बंगाल टीम की ओर से अमन कुमार ने 20 गेंदों में 35 रन की तेज पारी खेली, जबकि अरिंदम रॉय ने 28 गेंदों में 31 रन का योगदान दिया। 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में बल्लेबाज अशरफ अली ने अहम भूमिका निभाते हुए 26 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ टीम ने फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका मुकाबला महाराष्ट्र पुलिस से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed