सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rain and wind bring pleasant weather, heavy rain expected today and tomorrow

Noida News: बारिश व हवा से मौसम सुहाना, आज और कल तेज बारिश के आसार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Rain and wind bring pleasant weather, heavy rain expected today and tomorrow
विज्ञापन
तापमान
Trending Videos

अधिकतम 33.8
न्यूनतम 23
एक्यूआई
ग्रेटर नोएडा 130
नोएडा 148

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। बारिश और हवा में नमी के कारण मौसम सुहाना हो गया। अगले दो दिन तक बारिश का येलो अलर्ट है। ऐसे में तेज हवा और बारिश के बीच गर्मी से भी राहत मिलेगी।
शनिवार की शुरुआत तेज धूप से हुई थी और दिनभर मौसम सामान्य रहा लेकिन रात होते ही मौसम बदलने से कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। इस वजह से रविवार को अधिक गर्मी नहीं रही। ऐसे में 24 घंटे का जिले का अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को तेज बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव जारी रहेगा।दूसरी तरफ मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के साथ ही प्रदूषण में भी राहत बनी हुई है। सीपीसीबी की रिपोर्ट में नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई येलो जोन में दर्ज किया गया। ऐसे में रविवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 130 और नोएडा का 148 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed