{"_id":"6a6f5e58cecf02239806f392","slug":"rain-makes-the-weather-pleasant-yellow-alert-issued-for-today-grnoida-news-c-1-noi1095-4569448-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना आज येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना आज येलो अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा/नोएडा/यमुना सिटी। शहर में शनिवार देर रात हुई बारिश के बाद रविवार को तापमान में गिरावट देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। ग्रेटर नोएडा और नोएडा क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन यमुना सिटी और जेवर क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण लोगों को पूरे दिन उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से इकोटेक-3 और आसपास के क्षेत्र और औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 की सड़कों पर जलभराव से लोगों को परेशानी भी हुई। वहीं यमुना सिटी में दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक येलो जोन से ग्रीन जोन में पहुंच गया है। शनिवार को ग्रेनो में एक्यूआई 111 येलो जोन में था, रविवार को बारिश के बाद एक्यूआई 88 ग्रीन जोन में आ गया और नोएडा का एक्यूआई 71 दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है। जिससे अधिकत तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 तक रहेगा। विभाग ने सोमवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मंगलवार को भी अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। अगले दो दिनों तक रुक-रुक कर बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलती रहेगी। ब्यूरो