सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   rape vedio viral

Noida News: अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म के आरोपी को नहीं मिली राहत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
rape vedio viral
विज्ञापन
(अदालत से)
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी और युवती से दुष्कर्म के आरोपी कुलदीप की जमानत अर्जी को अदालत ने खारिज कर दिया। अदालत ने अपराध की गंभीरता और पीड़िता के बयानों को देखते हुए आरोपी को राहत देने से इनकार कर दिया। मामला थाना ईकोटेक-3 से संबंधित है। आरोपी के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि आरोपी और पीड़िता के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच सहमति से संबंध बने। पारिवारिक विवाद के चलते पीड़िता की मां ने फर्जी घटना गढ़कर मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी की पत्नी को पहले ही जमानत मिल चुकी है। इसलिए समानता के आधार पर अभियुक्त को भी जमानत दी जानी चाहिए। वहीं अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी विवाहित होते हुए भी पीड़िता के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और वीडियो परिजनों तक भेजे। सत्र न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि प्रथम दृष्टया आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोप अत्यंत गंभीर हैं। आरोपी की पत्नी को दी गई जमानत का लाभ आरोपी को नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed