{"_id":"6a3150e95e930c3f4206395b","slug":"relatives-create-a-ruckus-at-esic-hospital-over-failure-to-refer-the-patient-noida-news-c-1-noi1095-4400747-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मरीज को रेफर न करने पर ईएसआईसी अस्पताल में परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मरीज को रेफर न करने पर ईएसआईसी अस्पताल में परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मरीज को रेफर न करने पर ईएसआईसी अस्पताल में परिजनों का हंगामा
अस्पताल में न्यूरोलॉजिस्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं होने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित महिला को दूसरे अस्पताल रेफर नहीं किए जाने पर मंगलवार को परिजनों ने हंगामा किया। आरोप है कि अस्पताल में न्यूरोलॉजिस्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, फिर भी मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने में देरी की जा रही है।
मरीज के भांजे मोनू ने बताया कि उनकी मामी प्रिया को तीन दिन पहले ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार का कहना है कि विशेषज्ञ चिकित्सक की अनुपलब्धता के कारण उन्होंने मरीज को किसी बड़े अस्पताल में रेफर करने की मांग की थी लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार अस्पताल प्रशासन और ईएसआई अधिकारियों से संपर्क किया, फिर भी मरीज को रेफर करने की अनुमति नहीं दी गई। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और मरीज को जल्द रेफर करने की मांग की। सूचना मिलने पर डॉक्टरों और अधिकारियों ने परिजनों को समझाया।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज की आवश्यक जांचें कराई जा रही हैं और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद स्थिति शांत हो गई, हालांकि देर शाम तक मरीज को दूसरे अस्पताल रेफर नहीं किया गया था। ईएसआईसी की डीन हरमिंदर कौर ने बताया कि उन्हें इस मामले में हंगामें की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कोई मामला सामने आया है तो उसकी जांच कराई जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि मरीज को दूसरे अस्पताल रेफर करने में देरी क्यों हो रही है।