सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents raised many problems during MLA Pankaj Singh public address in Noida

नोएडा में विधायक पंकज सिंह का जनसंवाद: सड़क, बिजली-पानी समेत कई समस्याएं उठीं, अधिकारियों को दिए निर्देश

माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 31 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
सार

नोएडा के विभिन्न सेक्टरों और सोसाइटियों में विधायक पंकज सिंह ने जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं सुनीं। निवासियों ने सड़क, बिजली, पानी, सीवर, अतिक्रमण और खुले नालों की शिकायतें रखीं। विधायक ने अधिकारियों को निरीक्षण कर जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Residents raised many problems during MLA Pankaj Singh public address in Noida
नोएडा में विधायक पंकज सिंह का जनसंवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नोएडा में विधायक पंकज सिंह ने रविवार को कई सेक्टरों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए। सबसे पहले उन्होंने सेक्टर-100 के आरडब्ल्यूए और निवासियों के साथ संवाद किया। इसके अलावा सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर-2 सोसाइटी, सेक्टर-22, सेक्टर-35 के गरिमा विहार अपार्टमेंट, सेक्टर-119 की आम्रपाली प्लेटिनम और एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी में भी जनसंवाद कार्यक्रमों में भाग लिया। अब सोमवार को अधिकारी इन सभी स्थानों पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करेंगे और समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई करेंगे।





सेक्टर-100 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद अवाना ने बताया कि निवासियों की मांग पर विधायक ने आश्वासन दिया कि सेक्टर में जल्द ही सामुदायिक केंद्र और बाजार के निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। जनसंवाद के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, सीवर, जल निकासी, पार्कों के रखरखाव, स्वच्छता और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कई स्थानों पर नई खुली शराब की दुकानों पर भी आपत्ति जताई। निवासियों का कहना था कि कुछ दुकानें नियमों के विपरीत संचालित हो रही हैं। इस पर विधायक पंकज सिंह ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और स्थायी समाधान सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos


एल्डिको आमंत्रण के एओए अध्यक्ष संदीप मित्तल ने बताया कि सोसाइटी में बिजली और पानी की समस्या प्रमुख मुद्दा रही। पंप हाउस में 11 केवीए का कनेक्शन होने के बावजूद बिजली आपूर्ति में बाधा आती है, जिससे पंप हाउस प्रभावित होता है और पानी की किल्लत भी पैदा हो जाती है। इसके अलावा सोसाइटी के बाहर अतिक्रमण, खराब स्ट्रीट लाइट और जर्जर सड़कों की समस्याएं भी उठाई गईं। उन्होंने बताया कि आठ महीने पहले डाली गई पानी की पाइपलाइन के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। विधायक ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।

सेक्टर-35 स्थित गरिमा विहार अपार्टमेंट के निवासियों ने खुले नाले को ढकने की मांग उठाई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष गिरीश चंद पाठक ने बताया कि सड़कों के सुधार, ग्रीन बेल्ट क्षेत्र को सुरक्षित बनाने और अपार्टमेंट के बाहर खड़ी बसों की लंबी कतार हटाने की मांग भी रखी गई। विधायक ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed