Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
People protested against 48 percent increase in maintenance charges on Tata Eureka in Noida
{"_id":"6a1c6ce588246c4d8d0479b5","slug":"video-people-protested-against-48-percent-increase-in-maintenance-charges-on-tata-eureka-in-noida-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: टाटा यूरेका में बढ़े 48 फीसदी मेंटेनेंस शुल्क पर फूटा लोगों का गुस्सा, वापसी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: टाटा यूरेका में बढ़े 48 फीसदी मेंटेनेंस शुल्क पर फूटा लोगों का गुस्सा, वापसी की मांग
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 10:46 PM IST
Link Copied
नोएडा सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी में बढ़ाए गए सीएएम (कॉमन एरिया मेंटेनेंस) शुल्क के विरोध में निवासियों ने रविवार को प्रदर्शन किया। प्रबंधन की ओर से सीएएम शुल्क 4.96 रुपये से बढ़ाकर 7.30 रुपये प्रति वर्ग फुट कर दिया गया है। निवासियों ने करीब दो घंटे तक प्रदर्शन कर बढ़े हुए शुल्क को वापस लेने की मांग की। प्रबंधन ने बातचीत के जरिए मामले का समाधान निकालने का आश्वासन दिया है, लेकिन लोग शुल्क वापसी की मांग पर अड़े हुए हैं। बता दें कि टाटा यूरेका पार्क में मेंटेनेंस शुल्क में करीब 48 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। निवासियों ने सोसाइटी परिसर में प्रदर्शन करते हुए मांग की कि बढ़ा हुआ शुल्क तत्काल वापस लिया जाए और सुविधाओं में सुधार किया जाए। यह बढ़ोतरी मई माह से प्रभावी हो चुकी है। माह के अंत में इसकी सूचना निवासियों को ईमेल के माध्यम से दी गई। निवासियों का आरोप है कि पुराने शुल्क के बावजूद स्विमिंग पूल, जिम, गार्डन और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं संतोषजनक नहीं थीं। अब इतनी बड़ी बढ़ोतरी के बाद भी सुविधाओं में सुधार की उम्मीद कम है। उनका कहना है कि यह फैसला निवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला है।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। उन्होंने बिल्डर के खिलाफ मार्च निकाला। निवासियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक बढ़ा हुआ शुल्क वापस नहीं लिया जाता, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।