{"_id":"6a1c1b0fd3775e23650822b2","slug":"union-minister-of-state-jitin-prasad-watched-the-broadcast-of-the-mann-ki-baat-program-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: केंद्रीय राज्यमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा, जनप्रतिनिधियों संग किया भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: केंद्रीय राज्यमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा, जनप्रतिनिधियों संग किया भोजन
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 31 May 2026 04:57 PM IST
शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के गांव ककरहा में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने रविवार को विधायक हरिप्रकाश वर्मा समेत पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा। बाद में आयोजित टिफिन के साथ चर्चा कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने वहां मौजूद ग्रामीणों से संवाद किया।
राज्यमंत्री समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने अपने साथ टिफिन में लाए और भोजन को सामूहिक रूप से ग्रहण किया। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में बताई गई बातों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि देशहित में समय-समय पर प्रधानमंत्री द्वारा की जाने वाली अपील को देश के बड़ी संख्या में लोग आत्मसात कर रहे हैं। यह उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। पूर्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विधायक हरिप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष केसी वर्मा, ब्लाक प्रमुख लता सिंह, विनीत मिश्रा,कौशल मिश्रा, अवधेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।