फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rinku hit the mark in Dehradun.

Noida News: रिंकू ने देहरादून मेें साधा निशाना

Fri, 31 Jul 2026 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Rinku hit the mark in Dehradun.
- राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई, 377 अंक हासिल कर बनाई अंतिम-8 में जगह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। निशानेबाज रिंकू यादव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। देहरादून के त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित जसपाल राणा मेमोरियल इंडिया ओपन चैंपियनशिप में रिंकू ने 10 मीटर एयर पिस्ट स्पर्धा में 377 अंक हासिल किए। प्रदर्शन के दम पर उन्होंने प्रतियोगिता के अंतिम आठ खिलाड़ियों में जगह बनाई।

हालांकि पदक जीतने के लिए 380 अंकों की आवश्यकता थी। वह मात्र तीन अंकों के अंतर से मेडल से चूक गए। प्रतियोगिता में कई राज्यों के अनुभवी और राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। रिंकू ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई होने पर काफी खुशी मिल रही हैं। अब वह अपनी तैयारियों को और मजबूत करने में जुटेंगे। उनका लक्ष्य आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर गौतमबुद्ध नगर और उत्तर प्रदेश का नाम देशभर में रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed