फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsfd

Noida News: रिश्ता टूटा तो वायरल कर दीं निजी तस्वीरें, पूर्व प्रेमी के खिलाफ दी प्राथमिकी

Fri, 31 Jul 2026 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
dgsfd
युवती के निजी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डाले, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा। प्यार में दरार पड़ने के बाद बदले की आग किस हद तक पहुंच सकती है, इसका एक चौंकाने वाला मामला कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी पर निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 25 वर्षीय युवती नोएडा की एक निजी फैक्ट्री में काम करती है। वर्ष 2023 में नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात शिवकुमार नाम के युवक से हुई। बातचीत दोस्ती में बदली और फिर दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। लेकिन समय के साथ व्यक्तिगत कारणों से युवती ने रिश्ता खत्म कर दिया और युवक से दूरी बना ली।
विज्ञापन

आरोप है कि रिश्ता टूटने से नाराज युवक ने बदला लेने की नीयत से युवती की निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिए। कुछ परिचितों ने जब वायरल सामग्री की जानकारी दी तो युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई। मानसिक रूप से आहत युवती ने आरोपी से सामग्री हटाने की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि इसके बजाय उसे जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस से शिकायत की। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed