फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rising Athlete: Daksh Kumar aims to fly the Tricolour high on the world stage.

उभरते खिलाड़ी : विश्व मंच पर तिरंगा लहराना चाहते हैं दक्ष कुमार

Fri, 24 Jul 2026 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Rising Athlete: Daksh Kumar aims to fly the Tricolour high on the world stage.
दक्ष ( उभरते खिलाड़ी)
सेक्टर-10 निवासी 11 वर्षीय दक्ष कुमार कराटे में अपनी प्रतिभा से लगातार पहचान बना रहे हैं। सेक्टर-20 स्थित ब्रह्मानंद स्कूल में कक्षा सात के छात्र दक्ष पिछले चार वर्षों से नोएडा स्टेडियम स्थित थापा ट्रेनिंग सेंटर में कोच कमल थापा के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर उन्होंने कम उम्र में ही कई उपलब्धियां हासिल की हैं। दक्ष ने वर्ष 2025 में जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। हालांकि उसी वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद वह पदक नहीं जीत सके। इसके बाद उन्होंने अपनी तैयारी को और मजबूत किया। वर्ष 2026 में उन्होंने जिला और राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार वापसी की। हालांकि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में इस बार उन्हें पदक नहीं मिल सका। दक्ष प्रतिदिन दो से तीन घंटे अभ्यास कर अपनी तकनीक, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर काम करते हैं। उनकी सफलता में परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान है। मां बबिता अभ्यास के लिए उन्हें तैयार करने और आने-जाने की जिम्मेदारी निभाती हैं, जबकि पिता शनि कुमार हर प्रतियोगिता में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरा सहयोग देते हैं। दक्ष का सपना अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतना और विश्व मंच पर तिरंगा लहराकर देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed