{"_id":"6a635d2efcf3efe5040ed323","slug":"road-in-royal-residency-society-awaits-repair-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101097-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रॉयल रेजिडेंसी सोसाइटी की सड़क देख रही मरम्मत की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रॉयल रेजिडेंसी सोसाइटी की सड़क देख रही मरम्मत की राह
विज्ञापन
नयन विश्वास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट के रोजा स्थित रॉयल रेजिडेंसी सोसाइटी में जर्जर सड़क से निवासी परेशान हैं। निवासियों ने बताया कि सड़क कई जगहों पर टूटी हुई है। इससे राहगीरों और वाहनों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में जगह-जगह बने गड्ढे में जलभराव हो जाता है। जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है। वहीं बच्चों और बुजुर्गों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर सड़क की वजह से आवाजाही प्रभावित हो रही है। अगर जल्द सड़क का निर्माण या मरम्मत हो जाए तो उनको राहत मिलेगी। निवासियों ने संबंधित विभाग से सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।
सड़क काफी समय से जर्जर पड़ी है। बारिश के समय पानी भरने से स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे आने-जाने में परेशानी होती है। -नयन विश्वास
सड़क पर बने गड्ढों और जलभराव के कारण वाहन निकालना मुश्किल हो जाता है। सड़क की मरम्मत जल्द होनी चाहिए। -रोहित मिश्रा
खराब सड़क और कीचड़ के कारण बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। जल्द समाधान होना चाहिए। - मनितोष चौबे
अच्छी सड़क हर निवासी की बुनियादी जरूरत है। अगर सड़क की मरम्मत जल्द हो जाए तो सोसाइटी के लोगों को काफी राहत मिलेगी। - दीपक मौर्य