सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Roads in Greater Noida to be widened; travel will become smoother.

Noida News: ग्रेनो में चौड़ी होंगी सड़कें, सुगम होगा सफर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Roads in Greater Noida to be widened; travel will become smoother.
विज्ञापन
ग्रेनो में चौड़ी होंगी सड़कें, सुगम होगा सफर
Trending Videos

ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा की करीब 25 सड़कों को किया जाएगा चौड़ा
अब तक करीब 10 सड़कों पर काम पूरा, जाम से राहत मिलने का दावा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ईस्ट की 25 सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। अब तक 10 सड़कों को चौड़ा करने का काम पूरा भी हो गया है, जबकि नई जगहों पर काम शुरू किया गया है।
प्राधिकरण का कहना है कि सभी जगह दो से चार लेन अतिरिक्त हो जाएंगी। वहीं कुछ नए गोल चक्कर को छोटा करने और सड़कों पर यू-टर्न बनाने का काम भी किया जा रहा है।ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है, जिसको लेकर प्राधिकरण पिछले दो साल से काम कर रहा है। सबसे ज्यादा काम ग्रेनो वेस्ट में हो रहा है। वहां गोल चक्करों को छोटा करने के साथ बंद कर दिया गया है। उनकी जगह यू-टर्न बनाए गए हैं। वहीं अब ग्रेनो में भी जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। दोनों जगह सड़कों को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। ग्रेनो वेस्ट में 16 सड़कों को चिन्हित किया गया है, जिनको चौड़ा किया जाएगा। अफसरों ने बताया कि यहां पर 5 सड़कों को चौड़ा करने का काम पूरा हो गया है। किसान चौक से शाहबेरी गोल चक्कर के बीच सड़क को चौड़ा किया जा चुका है। इस समय राइस चौक से ऐमनाबाद गांव वाली सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू किया गया है। सड़क को चौड़ा करने के साथ दुरुस्त भी किया जाएगा। कुलेसरा से सूरजपुर के बीच डीएससी रोड को चौड़ा किया जा रहा है। वहीं किसान चौक से गाजियाबाद की तरफ जाने वाली सड़क पर तिगरी गांव से 300 मीटर पहले एक यू-टर्न बनाया जा रहा है। ताकि वहां जाम की समस्या खत्म हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रेटर नोएडा में भी करीब 10 सड़कों को चिन्हित किया गया है। नासा गोल चक्कर से एक्सपो मार्ट गोल चक्कर के बीच सड़क को चौड़ा करने का काम पूरा हो गया है। शारदा गोल चक्कर से नासा गोल चक्कर के बीच काम चल रहा है। वहीं एलजी गोल चक्कर से रामपुर के बीच चौड़ीकरण का काम चल रहा है। अफसरों ने बताया कि चालू वर्ष के अंत तक सड़कों को चौड़ा करने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
ग्रेनो में पहली बार गोल चक्कर होगा छोटा
ग्रेनो वेस्ट के बाद अब ग्रेटर नोएडा में भी गोल चक्कर का आकार कम करने का काम शुरू हुआ है। इसकी शुरूआत सेक्टर स्वर्णनगरी के पास स्थित आईटीबीपी गोल चक्कर से हुई है। अफसरों ने बताया कि वहां जाम की समस्या बढ़ने लगी है। यहां पर गोलचक्कर की चौड़ाई 2.5 मीटर और डिवाइडर की लंबाई 2.7 मीटर कम की जाएगी। वहीं सेक्टर पाई-1 आईटीबीपी से विप्रो गोलचक्कर तक सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। वहीं बीटा-वन के रामपुर गोल चक्कर को भी छोटा किया जाएगा। प्राधिकरण शहर के अन्य गोल चक्करों को भी छोटा करने का काम जल्द शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed