सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   RWA elections to be held in Gamma-1 for the first time.

Noida News: गामा-1 में पहली बार होंगे आरडब्ल्यूए चुनाव

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
RWA elections to be held in Gamma-1 for the first time.
विज्ञापन
गामा-1 में पहली बार होंगे आरडब्ल्यूए चुनाव

ग्रेटर नोएडा संवाद। सेक्टर गामा-1 में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के लंबित चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। सेक्टर बसने के बाद पहली बार गामा-1 के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के चयन के लिए चुनाव कराए जाएंगे। मतदान 5 जुलाई को दोपहर 2 बजे से कराया जाएगा और साथ ही उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

स्थानीय निवासी संजय भाटी ने बताया कि इससे पहले सेक्टर गामा-1 में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का चयन आपसी सहमति से किया जाता था। कभी औपचारिक चुनाव नहीं कराया गया लेकिन इस बार लोकतांत्रिक प्रक्रिया के चलते चुनाव कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन पर आपत्तियां 25 जून को ली जाएंगी, जिसका निस्तारण 29 जून को होगा और नाम वापसी 30 जून और अंतिम सूची 4 जुलाई को जारी की जाएगी। पूरी प्रक्रिया सेक्टर स्थित आरडब्ल्यूए कम्युनिटी सेंटर में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed