{"_id":"6a2fa326e2e2d7f6f6092fdb","slug":"video-blood-donation-camp-organized-in-the-society-on-world-blood-donor-day-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोसाइटी में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोसाइटी में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:30 PM IST
Link Copied
विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को सेक्टर 119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 21 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान शिविर में सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम का सहयोग रहा। लोगों की ओर से किया गया रक्तदान जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के इलाज में उपयोग किया जाएगा।
रक्तदान के लिए सोसाइटी समेत अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया। इसमें सुमित गुप्ता, सुमित शर्मा, रितेश सिंह, सुखवीर सिंह, रिंकू यादव, नीलम चौधरी, दिव्यम वशिष्ठ, विपिन खंडेलवाल, मनीष खंडेलवाल समेत अन्य लोग रक्तदान के लिए आगे आए। शिविर में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की मेडिकल ऑफिसर डॉ. बिंदु श्रीवास्तव, सीनियर लैब टेक्नीशियन संजय कुमार, संदीप, निधि, काउंसलर श्वेता और लैब अटेंडेंट अरुण का सहयोग रहा। वहीं, सोसाइटी के एओए अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार सिंह, सचिव आदित्य वशिष्ठ, उपाध्यक्ष गौरव सिंह, सह सचिव नीतू धर, कोषाध्यक्ष नरेंद्र आनंद, सदस्य भास्कर पिल्लई और अर्णव चटर्जी का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।