{"_id":"6a71b09b301f14de0e078486","slug":"seven-videos-that-have-gone-viral-on-social-media-during-month-of-sawan-and-have-become-center-of-attraction-2026-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के सात वायरल वीडियो: किसी ने निभाया परिवार का फर्ज, किसी ने दिखाई देशभक्ति; हर कहानी है खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के सात वायरल वीडियो: किसी ने निभाया परिवार का फर्ज, किसी ने दिखाई देशभक्ति; हर कहानी है खास
Tue, 04 Aug 2026 03:02 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
नोएडा डेस्क, अमर उजाला
नोएडा डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 04 Aug 2026 03:02 PM IST
सार
सावन की कांवड़ यात्रा इस बार सिर्फ आस्था तक सीमित नहीं रही, बल्कि कई अनोखे वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों-करोड़ों लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। कहीं किसान दंपती ने बेटी-भांजी को कांवड़ में बैठाकर यात्रा की, तो कहीं 100 वर्षीय महिला ने शिवभक्ति की मिसाल पेश की। आइए जानते हैं इस सावन की सात चर्चित कांवड़ यात्राओं की कहानी।
विज्ञापन
चर्चित कांवड़ यात्रा
- फोटो : सोशल मीडिया/अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर साल की तरह इस बार भी कांवड़ यात्रा देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार और अन्य पवित्र घाटों से गंगाजल लेकर अपने-अपने शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। लेकिन इस बार कांवड़ यात्रा सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक बनकर नहीं रही, बल्कि कई ऐसे अनोखे दृश्य भी सामने आए, जिन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
विज्ञापन
इन वीडियो में कहीं परिवार के प्रति समर्पण दिखाई दिया, तो कहीं बेटियों के सम्मान का संदेश मिला। किसी ने देशभक्ति की अनूठी मिसाल पेश की, तो किसी ने बुजुर्गों की सेवा को अपनी शिवभक्ति का हिस्सा बनाया। कुछ यात्राएं अपनी अलग सोच की वजह से चर्चा में रहीं तो कुछ अपनी अनोखी बनावट और अंदाज के कारण वायरल हो गईं। आइए जानते हैं इस सावन की सात सबसे चर्चित और वायरल कांवड़ यात्राओं के बारे में।
विज्ञापन
बेटी-भांजी के साथ निकली किसान दंपती की कांवड़ यात्रा
हापुड़ में अलीगढ़ के एक किसान दंपती की कांवड़ यात्रा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही। दंपती ने कांवड़ के एक ओर गंगाजल रखा, जबकि दूसरी ओर अपनी बेटी और भांजी को बैठाकर यात्रा की। इस अनोखे अंदाज को लोगों ने बेटियों के सम्मान और पारिवारिक जिम्मेदारी का प्रतीक बताया।
प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के लिए दंडवत यात्रा
फरीदाबाद के रहने वाले रमन हरिद्वार से वृंदावन तक दंडवत कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह संत प्रेमानंद महाराज के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए यह कठिन यात्रा कर रहे हैं। उनकी तपस्या और समर्पण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया गया।
251 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र
हरिद्वार से शिवभक्तों ने 251 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ के साथ बागपत के लिए यात्रा शुरू की। देशभक्ति की थीम पर तैयार इस विशाल कांवड़ ने पूरे रास्ते लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। श्रद्धालुओं ने इसे आस्था और राष्ट्रभक्ति के अनूठे संगम के रूप में देखा।
दादी मां को कांवड़ में बैठाकर कराई यात्रा
बिजनौर में एक शिवभक्त ने अपनी बुजुर्ग दादी मां को कांवड़ में बैठाकर यात्रा कराई। यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे बुजुर्गों के सम्मान और परिवार के प्रति समर्पण की मिसाल बताया। सोशल मीडिया पर इस दृश्य को खूब सराहा गया।

दिल्ली पुलिस के जवान की 'जिम वाली कांवड़'
दिल्ली पुलिस के जवान अमित अपनी अलग तरह की 'जिम वाली कांवड़' को लेकर चर्चा में हैं। उनके कांवड़ उठाने के अंदाज और फिटनेस से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए और लोगों ने इसे अनोखी प्रस्तुति बताया।

आठ लाख की फाइबर कांवड़ ने बटोरी सुर्खियां
मुजफ्फरनगर में दिल्ली से पहुंचे शिवभक्तों की विशेष फाइबर कांवड़ भी खूब चर्चा में रही। सोशल मीडिया पर इसकी कीमत करोड़ों रुपये बताकर कई दावे किए गए, लेकिन जानकारी के अनुसार इसकी कीमत करीब आठ लाख रुपये है। इसकी आकर्षक डिजाइन और अनूठी बनावट ने लोगों को प्रभावित किया।
100 वर्षीय सुनहेरी देवी की शिवभक्ति
सहारनपुर की 100 वर्षीय सुनहेरी देवी की कांवड़ यात्रा ने हर किसी का दिल जीत लिया। इतनी अधिक उम्र में भी उनकी आस्था और उत्साह लोगों के लिए प्रेरणा बन गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में साझा किया गया और लोगों ने उनके जज्बे को सलाम किया।