{"_id":"6a6c9eb0e8b2732a8502f643","slug":"sewage-leakage-causes-waterlogging-in-the-basement-of-shri-radha-sky-garden-society-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101823-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के बेसमेंट में सीवेज लीकेज से जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के बेसमेंट में सीवेज लीकेज से जलभराव
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के बेसमेंट में पाइप से लिकेज होता पानी। स्रोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोसाइटी के फुटपाथ पर गाड़ियां खड़ी करने को मजबूर निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के बेसमेंट में सीवेज लीकेज के कारण पानी भर जाता है। जलभराव के कारण निवासियों को गाड़ियों की पार्किंग करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। मजबूरी में कई लोग अपनी गाड़ियां सोसाइटी के फुटपाथ और अन्य जगहों पर खड़ी कर रहे हैं।
सोसाइटी में कुल 19 टावर हैं, जिनमें करीब 1500 परिवार रहते हैं। निवासियों ने बताया कि बेसमेंट में पानी जमा होने से न सिर्फ पार्किंग की समस्या बढ़ गई है, बल्कि लंबे समय तक ऐसी स्थिति रहने पर वाहनों और टॉवरों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सीवेज पाइप की लीकेज को ठीक करने के लिए स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते बारिश और सीपेज के पानी से बेसमेंट में जलभराव की स्थिति बनी रहती है।
बेसमेंट में पानी भरने के कारण गाड़ियों को खड़ा करना मुश्किल हो गया है। फुटपाथ पर वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं। - एसपी यादव
यह समस्या काफी समय से बनी हुई है। बेसमेंट में पानी जमा रहने से पार्किंग की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। - सत्यब्रत गुप्ता
सोसाइटी में बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं। ऐसे में बेसमेंट की स्थिति ठीक होना बहुत जरूरी है। लीकेज को स्थायी रूप से ठीक किया जाना चाहिए। -प्रशांत कुमार सिन्हा
विज्ञापन
पार्किंग की समस्या के कारण लोग फुटपाथ पर गाड़ियां खड़ी करने को मजबूर हैं। इससे आने-जाने में भी दिक्कत होती है। प्रबंधन को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। -पंकज ओझा