सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sgfdsg

Noida News: उधार दिए पैसा वापस मांगने पर मारपीट, दो घायल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
sgfdsg
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली में उधार दिए दो लाख रुपये वापस मांगने पर चार लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दो युवकों को घायल कर दिया। दादरी के ब्रहमपुरी निवासी शाहिद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसने अपने लोहे की दुकान पर काम करने वाले कासिर, मौसीन, फैसल, कैफ को दो लाख रुपये उधार दिए थे। 2 मई को उनका भाई जमील उधार दिए पैसा मांगने के लिए गया था। पैसा वापस मांगने पर लोगों ने उससे गाली-गलौज की। भाई की सूचना पर वार्ता करने के लिए उसका बेटा आशिफ सैफी, शाकिर उनके पास पहुंच गए। तो मौसीन, फैजल, कैफ समेत अन्य लोगों ने गाली गलौज करके लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। शाहिद की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Trending Videos



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed